👇Primary Ka Master Latest Updates👇

यूपी में समूह ‘ग’ के 44 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) का परिणाम जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।


राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों को भरने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को ऑनलाइन पोर्टल ई-अधियाचन के माध्यम से भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं। भर्ती प्रस्तावों का मिलान आयोग के स्तर पर हो रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में आरक्षण नियम, योग्यता का विस्तृत जिक्र किया गया है या नहीं। आयोग ने विभागों से कहा है कि भर्ती संबंधी प्रस्ताव स्पष्ट भेजे जाएं। इसमें बताया जाए कि अनारक्षित, एससीएसटी और ओबीसी के लिए कितने पद हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा और योग्यता क्या है? प्रस्ताव स्पष्ट होने के बाद उसे भरने में बाधा नहीं आएगी, वरना खामियों के चलते कोर्ट में मामला फंस जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,