👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में नई भर्ती के खुले रास्ते

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक दिवस पर अच्छी खबर है। परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों, अटल आवासीय विद्यालयों व अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए रास्ते खुल गए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में संबंधित विभागों की बैठक में ई अधियाचन का अलग-अलग प्रारूप तैयार करने का निर्णय लिया गया।


प्रारूप तैयार होने के बाद संबंधित । विभाग ई-अधियाचन के माध्यम से शिक्षा न सेवा चयन आयोग को रिक्त पदों का विवरण भेजेंगे जिसके बाद आयोग नई 5 शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। पहले ई-अधियाचन के लिए एक समान प्रारूप बनाए जाने पर विचार किया जा रहा था। इस पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई थी लेकिन काफी मंथन के बाद यह निष्कर्ष निकला कि ई-अधियाचन का एक समान प्रारूप बनाने पर विवाद हो सकता है।

परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक, अशासकीय में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता, अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर व अटल आवासीय में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग अर्हताएं व नियम हैं। ऐसे में एक समान प्रारूप पर अधियाचन भेजने से विसंगति उत्पन्न हो सकती है।

ऐसा हुआ तो लोग कोर्ट भी जाएंगे और इससे भर्तियां फंसेंगी। तय किया गया कि अलग-अलग शिक्षक भर्ती के लिए ई-अधियाचन का प्रारूप भी अलग-अलग तैयार किया जाए, ताकि विभागों की ओर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,