👇Primary Ka Master Latest Updates👇

टीजीटी विज्ञान में जीव विज्ञान को शामिल करने की मांग, याचिका दी

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विज्ञान की योग्यता में जीव विज्ञान (प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान) को शामिल करने की मांग में दाखिल याचिका पर सुनाई की।

राज्य के स्थायी अधिवक्ता ने याचिका का विरोध करते हुए जानकारी प्राप्त करने के लिए 10 दिन का समय मांगा। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 11 सितंबर नियत की है। साथ ही याचिका को रिट ए-1983/2019 के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,