👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विद्यालयों की होगी स्वच्छ और हरित रेटिंग

लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के स्कूलों में स्वच्छता व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग की घोषणा की गई है।

इसके तहत प्रदेश में भी सभी जिलों को इसके लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने व रेटिंग में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए निर्धारित पोर्टल पर स्वमूल्यांकन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जाए। सभी विद्यालयों को इस प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,