👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया, प्रधानाध्यापक निलंबित

मथुरा : शिक्षा के मंदिर में प्रधानाध्यापक पर बच्चों को इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद बीएसए रतन कीर्ति ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।


बाजना के भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए को एक शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करते हैं। ब्रेनवाश कर बच्चों से नमाज पढ़वाते हैं और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हिंदू धर्म को जाहिल लोगों का धर्म बताकर जहर उगलते हैं। विद्यालय में रहकर इनके द्वारा इस्लाम धर्म के प्रचार की अनेक संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं। बच्चों को कहते हैं कि वह अपने मां-बाप से कहें कि इस्लाम दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है, उन्हें मस्जिद लाया करो। आरोप है कि प्रधानाध्यापक सुबह विद्यालय में राष्ट्रगान का भी गायन नहीं कराते, अगर बच्चे करते हैं तो उनको हड़काते हैं। खुद भी कभी राष्ट्रगान नहीं करते। इनकी उपस्थिति में विद्यालय में दूर-दूर से मुस्लिम लोग आते हैं और बच्चों के स्वजन पर इस्लाम धर्म अपनाने को प्रेरित करते हैं। प्रधानाध्यापक महिलाओं के प्रति गंदी सोच व नजर रखता है। शर्म और बदनामी के डर से महिलाएं शिकायत करने से डरती हैं। बीएसए ने इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी से कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,