👇Primary Ka Master Latest Updates👇

एडेड कालेजों में प्रधानाचार्य चयन की तैयारी, 2013 की भर्ती का कार्यक्रम होगा जारी

प्रयागराज : प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों के लिए प्रधानाचार्य चयन की तैयारियां तेज हैं। नए साल में 2013 की भर्ती का कार्यक्रम जारी होगा। सात साल से आवेदन इस चयन का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रदेश के 17 मंडलों के लिए होनी है। वर्ष 2013 में प्रदेश में इतने ही मंडल थे। हाईकोर्ट भी मई माह 2021 तक चयन पूरा करने का आदेश दे चुका है।

अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों की ही बड़े पैमाने पर कमी नहीं है, बल्कि संस्था प्रधान यानी प्रधानाचार्य के पद भी खाली हैं। 2013 में चयन बोर्ड ने 634 पदों के लिए आवेदन लिए थे। उसके बाद से लेकर अब तक साक्षात्कार नहीं हो सका है। योगी सरकार की ओर से चयन बोर्ड का पुनर्गठन होने के बाद दावा किया गया था कि आवेदनपत्रों की छंटाई चल रही है इसके बाद इंटरव्यू की तारीखें घोषित होंगी, लेकिन आवेदकों को चयन बोर्ड ने निराश किया।

आवेदकों ने कोर्ट में चुनौती दी, हाईकोर्ट ने चयन करने का आदेश दिया है। उसके बाद से चयन की तैयारियां तेज हैं। संकेत है कि साक्षात्कार की तारीखें घोषित हो सकती हैं।

महासंघ ने सौंपा ज्ञापन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री डा. संतोष कुमार शुक्ल ने शनिवार को चयन बोर्ड के उप सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि करीब 25 हजार आवेदन 2013 प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार शुरू होने की राह देख रहे हैं। चयन बोर्ड की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही वेबसाइट पर आदेश निर्गत किया जाएगा।

इन मंडलों के लिए इंटरव्यू

वाराणसी, मीरजापुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, आगरा, आजमगढ़, बरेली, देवीपाटन, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर, चित्रकूट, बस्ती, अयोध्या व झांसी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,