👇Primary Ka Master Latest Updates👇

अब इलेक्शन ड्यूटी कटना बंद

प्रयागराज। साहब, मुझे कल चोट लग गई। पांव में मोच है। चुनाव ड्यूटी में सक्षम नहीं हूं, ड्यूटी काट दीजिए। गुरुवार को सुबह विकास भवन कार्यालय में प्रतापपुर की चुनाव ड्यूटी का आदेश लेकर एक कर्मचारी पहुंचा था।
अफसर नहीं मौजूद थे तो सीडीओ कार्यालय में कर्मचारियों को ड्यूटी कटवाने का प्रार्थना पत्र दे रहा था। वहीं दोपहर 12 बजे कोरांव विधानसभा के एक शिक्षक भी पहुंचे थे। उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालांकि कर्मचारी को यह कहकर लौटा दिया गया कि ड्यूटी कटना बंद हो गई है। अब ड्यूटी करनी होगी। चुनाव के लिए 20 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,