👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षक पति, मां, पिता और भाभी पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

गोरखपुर गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर की रहने वाली महिला को मौत के मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने भाई की तहरीर पर शिक्षक पति, ससुर, सास और जेठानों के दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शनिवार को परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुमेर सागर के रहने वाले मक्खन गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता की शादी फर्टिलाइजर की रहने वाली ज्योति गुप्ता (27) से जनवरी 2020 में हुई थी शुक्रवार की शाम ज्योति का शव घर में फंदे से लटकते हुए मिला था ज्योति के भाई गोलू ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने बताया कि शादी के छह माह बाद से ही ससुराल वाले बहन को मारते-पीटते थे स्थिति ऐसी थी

कि हम लोगों से बात नहीं करने देते थे। किसी तरह अगर बात करती थी, तो उस पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। चार दिन पहले बात हुई थी तो उसने तबीयत खराब होने की बात बताई थी।

भाई के आरोप पर पुलिस ने पति मनोज गुप्ता, ससुर मक्खन गुप्ता, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज कर किया है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ दुर्गेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,