👇Primary Ka Master Latest Updates👇

आधार कार्ड : बार कोड के बगैर नहीं बन सकता आधार कार्ड

प्रयागराज, आप बच्चे का पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो पहले उसके जन्म प्रमाण पत्र को देख लें। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र फरवरी 2020 के पहले का बना है तो उसका आधार नहीं बनेगा। आधार फॉर्म भरने के दौरान फरवरी 2020 से पहले बने जन्म प्रमाण पत्र का बार कोड अस्वीकार हो रहा है। आधार कार्ड के लिए नए सिरे से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा। इसी प्रकार कई स्कूल भी बच्चों के एडमिशन में फरवरी 2020 के पहले के जन्म प्रमाण पत्र वालों को लौटा रहे हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में बार कोड की समस्या से हजारों शहरवासी परेशान हैं। नये बार कोड वाला जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों की नगर निगम में भीड़ जुट रही है। जन्म प्रमाण पत्र में बार कोड की समस्या पोर्टल बदलने के बाद शुरू हुई। जनवरी 2020 तक नगर निगम एनआईसी के पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बना रहा था। उसके बाद केंद्र सरकार के सीआरएस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बनने लगा। पोर्टल बदलने के साथ जन्म प्रमाण पत्र पर जारी होने वाला बार कोड भी बदल गया। बार कोड बदलने से ही आधार केंद्रों से फरवरी 2020 के पहले बने जन्म प्रमाण पत्रों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि बार कोड बदलने के मामले में नगर निगम कुछ नहीं कर सकता। पोर्टल बदलने के बाद ये समस्या आई है। नगर निगम त्वरित वैकल्पिक जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,